(Hindi) New One Minute Manager - Ken Blanchard (Paperback)

List Price
$6.00
RRP
Our Price
$5.00
Single copy
25 Copy Price
$4.50
Save 10%
  • Condition Brand New
  • Author Bulk Book Shop
  • Type Books
  • Language English

Product details




  • Publisher :  Manjul; Latest edition (21 November 2016)

  • Language :  Hindi

  • Paperback :  104 pages

  • ISBN-10 :  8183227619

  • ISBN-13 :  978-8183227612

  • Item Weight :  100 g

  • Dimensions :  20 x 14 x 4 cm

  • Country of Origin :  USA

  • Condition : New



--

द न्यू वन मिनिट मैनेजर एक करोड़ पचास लाख प्रतियों की बिक्री का रिकॉर्ड केन ब्लैंचार्ड स्पेंसर जॉनसन आसान! दिलचस्प!! कारगर!!! संसार बदल चूका है और वन मिनिट मैनेजर भी. उसने तेज़ी से बदलती दुनिया में जल्दी सफल होने के लिए आपकी मदद करने के नए तरीक़े अपना लिए हैं . यह पुस्तक आपको एक ऐसा तरीक़ा बताती है, जिससे आप बदलते समय में काम तनाव के साथ - ऑफिस और घर दोनों जगह - जल्द सफल हो सकते हैं. यह मूल पुस्तक द वन मिनिट मैनेजर पर आधारित है, जिसने पूरे संसार के छोटे-बड़े संगठनों के लाखों लोगों की मदद की है. इस कालजयी कहानी का यह नया संस्करण एक नए युग के लिए है. यह पुस्तक अपने काम में अर्थ खोजने में आपकी मदद करेगी, साथ ही आपके संगठन को समृद्ध बनाने के नए तरीक़े खोजने के लिए आपको प्रेरित भी करेगी. द न्यू वन मिनिट मैनेजर छोटी और आसानी से पढ़ी जा सकने वाली कहानी है, जो तीन बहुत व्यावहारिक रहस्य उजागर करती है : एक मिनिट के लक्ष्य, एक मिनिट की प्रशंसाएँ, और एक मिनिट के पुनः मार्गदर्शन (नया तीसरा रहस्य). यह कहानी व्यवहार-आधारित विज्ञानं और चिकित्सा अध्ययनों पर आधारित है, जो बताते हैं कि ये सरल दिखने वाले तरीक़े इतने सरे लोगों के मामले में इतनी अछि तरह कैसे काम करते हैं. पुस्तक के अंत तक आप जान जायेंगे कि इसमें बताई बातों को स्वयं पर लागू कर कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.

 

About the Author


केन ब्लैंचर्ड, संसार के सबसे प्रभावी नेतृत्व विशेषज्ञों में से एक हैं. वे 60 से अधिक पुस्तकों के सह-लेखक हैं, जिनमें 'रेविंग फैन्स' और 'गंग हो!' (शेल्डन बाउल्स के साथ) शामिल हैं. उनकी उत्कृष्ट पुस्तकों का अनुवाद ४० से ज़्यादा भाषाओँ में हो चुका है, जिनकी कुल बिक्री 2.1 करोड़ प्रतियों से अधिक है. 2005 में उन्हें ऐमेज़ॉन्स हॉल ऑफ फेम में सार्वकालिक शीर्षस्थ बेस्टसेलिंग लेखकों में शामिल किया गया था. कई लीडरशिप पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने वाले केन ब्लैंचर्ड अपनी पत्नी मार्जी के साथ द केन ब्लैंचर्ड कंपनीज़ के सह-संस्थापक हैं, जो एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और परामर्शदाता कंपनी है. डॉ. स्पेंसर जॉनसन संसार के सर्वाधिक प्रशंसित प्रेरणादायी लीडरों और व्यापकता से पढ़े जाने वाले लेखकों में से हैं. उनकी पुस्तकें, जिनमें नंबर वन बेस्टसेलर 'हू मूव्ड माई चीज़?' शामिल हैं, हमारे जीवन और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी हैं. 'यू एस ए टुडे' ने उन्हें "नीतिकथाओं का शहंशाह" कहा है, तथा उन्हें जटिल विषय चुनने और उनका कारगर समाधान पेश करने में सर्वश्रेष्ठ मन जाता है. उनकी संक्षिप्त पुस्तकों में अंतर्निहित ज्ञान और व्यावहारिक तरीक़े होते हैं, जिनका उपयोग लाखों लोग तनावरहित होकर ख़ुशी और सफलता पाने के लिए करते हैं. स्पेंसर जॉनसन कि पुस्तकों की ५ करोड़ से अधिक प्रतियाँ 47 में संसार भर में पढ़ी जाती हैं.

Secure checkout · Fast dispatch · Need 100+ copies? Email us for a quote.

Need 100+ copies? Request a bulk quote ›

More Copies, Greater Savings
QuantityPriceDiscount
5–10 $4.85 3%
10–25 $4.75 5%
25–100 $4.50 10%
100+ Contact us
Prices shown are per copy. Discounts are illustrative — add the quantity to cart to see your total.

More by Bulk Book Shop